महाराष्ट्र के शाहपुर में दर्दनाक हादसा ट्रैक्टर ने ४ बच्चों को रौंदा; एक की मौत और ३ घायल
महाराष्ट्र के शाहपुर में दर्दनाक हादसा ट्रैक्टर ने ४ बच्चों को रौंदा; एक की मौत और ३ घायल
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शाहपुर में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ४ स्कूल की बच्चों को रोंद दिया। जिससे एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ३ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से 7 साल की बच्ची की ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गई।
शाहपुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को उस समय हुई जब बच्चों का एक समूह और अर्जुनली स्थित अपने स्कूल से घर जा रहा था। उन्होंने कहा कि एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर बच्चों के ऊपर चढ़ गया। जिससे हर्षदला सोमनाथ विशेष की मौके पर ही मौत हो गई। ३ अन्य बच्चे घायल हो गए।
अधिकारी ने कहा कि घायल बच्चों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।