ताज्या घडामोडी
2023 अरब देशों में नजर आया ईद उल फितर का चांद, भारत में कब मनाई जाएगी ईद, जानें
Eid 2023 On Friday 22 April: भारत में रमजान के पाक महीने का सवाब ईद की खुशियों के साथ ही दोगुना होता है. भारत में भी गुरुवार (20 अप्रैल) शाम को ही ईद मुबारक मनाए जाने की तस्वीर साफ हो गई है. दरअसल अरब देशों में ईद का चांद नजर आ गया है. वहां शुक्रवार 21 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी.
दरअसल अरब देशों में ईद का चांद देखने के एहतिमाम में चांद नजर आने के साथ साफ हो गया था कि भारत में ईद अरब और खाड़ी देशों के ईद मनाने के दूसरे दिन मनाई जाएगी. इस तरह से भारत में ईद शनिवार 22 अप्रैल को मनाए जाने की सौ फीसदी उम्मीद है. देश में ईद अरब देशों के एक दिन बाद होती है, लेकिन हर बार ऐसा होना जरूरी नहीं है.
फोटो संग्रहीत है